Rarible पर NFT Art कैसे बनाये वो भी Coding Experience के बिना?। How To create NFT on Rarible without coding experience in Hindi

आज दुनिया में NFT की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। आज insta पर बह तरह-तरह की डिजिटल आर्ट्स वायरल हो रही है जिससे लोगो का NFTs में interest बढ़ता ही जा रहा है।

NFTs को अगर आसान भाषा में समझे तो ये एक डिजिटल आर्ट होती जिसपर उसको बनाने या खरीदने वाले इंसान की ownership होती है। इन NFTs को आप खरीद, बेच, या trade के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अगर आप NFTs के बारे में गहरायी से जानना चाहता हैं तो आप हमारे इस लेख को जरूर पढ़िए – NFT क्या है? NFT से पैसे कैसे कमाए?

बहुत से लोग आज अपनी खुद की NFTs बनाना चाहते हैं। चूँकि खुद की NFTs बनाने में एक अलग ही दिलचस्पी होती है। लेकिन, बिना coding experience के NFT art कैसे बनाये? इसका जवाब है Rarible !

जी हाँ आप Rarible पर बिना coding experience के nft art बना सकते हैं। Rarible एक NFT platform है जिसपर आप अलग-अलग प्रकार की NFTs art को बना, बेच व ट्रेड कर सकते हैं।

तो आईये सबसे पहले Rarible को थोड़ा बारीकी से जानते हैं। 

Rarible क्या है?

Rarible एक लोकप्रिय NFT marketplace है जहाँ NFTs तथा और भी कई प्रकार की डिजिटल आर्ट्स को ख़रीदा-बेचा जाता है। Rarible की खास बात ये है की यहाँ आप बिना कोई coding experience के NFTs art create कर सकते हैं। 

Rarible हर एक इंसान चाहे वो NFTs में एक beginner हो या एक professional दोनों के लिए ही एक उत्तम प्लेटफार्म है। यह प्लेटफार्म आपको बहुत से प्रकार के features प्रदान करता है जैसे की –

  • यहाँ आपको Artists तथा खरीदारों की बहुत बड़ी community मिलती है। 
  • यह आपको एक attractive NFTs बनाने के लिए तरह-तरह के tools और resources देता है। 
  • यहाँ आपको NFTs art की निरंतर बढ़ती library मिलती है। 

तो अब अपने जाना की rarible क्या है, आईये जानते है की आप Rarible पर किस-किस प्रकार की NFTs बना सकते हैं। 

Rarible पर किस तरह की NFTs art banayi जा सकती है?

Rarible पर किसी भी प्रकार की NFT art बना सकते हैं। चूँकि आपको यहाँ बहुत प्रकार के tools और resources मिलते है तो आप अपने हिसाब से कैसे भी NFT art त्यार कर सकते हैं। यह प्लेटफार्म कई प्रकार के file format को सपोर्ट करता है जिसमे images, videos, 3D models, और audio files शामिल हैं। 

चलिए अब आपका इंतज़ार ख़तम करते हैं और जानते हैं की Rarible पर NFT Art कैसे बनाये वो भी Coding Experience के बिना!

Rarible पर NFT Art कैसे बनाये?

अगर आप एक beginner हैं और अपनी खुदकी NFT art बनाने चाहते हैं। तो बिना किसी समस्या के rarible पर अपनी डिजिटल आर्ट बना सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं की कैसे आप बेहद आसानी से NFT बना सकते हैं। 

1. अपना Wallet जोड़े। 

Rarible पर NFT art बनाने के लिए आपको सबसे पहले अपना वॉलेट को Rarible marketplace से जोड़ने की आवश्यकता होगी। इससे आपको पुरे मार्केटप्लेस का access मिल जायेगा जहाँ आप NFTs को खरीद, बेच व बना सकेंगे। 

अब login करने के बाद पेज पर ऊपर दिए गए “Create” tab पर क्लिक करें। 

2. Blockchain चुने।

अब आपको ब्लॉकचैन को चुनना होगा जिसपर आप अपनी NFT mint करना चाहते हैं। 

3. File format और size चुने।

अब आपको NFT का सही file format और size चुनना होगा। Rarible Marketplace JPG, PNG, GIF, mp3, WEBP और mp4 file format support करता हैं तथा आपकी फाइल का size 100 mb से ज्यादा नहीं होना चाहिए। 

File format चेंज करने के लिए आप Photoshop, आदि जैसे एडिटिंग प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Resize के लिए भी आप किसी भी एडिटिंग प्लेटफार्म का प्रयोग कर सकते है और इसके अलावा आप ऑनलाइन भी किसी वेबसाइट के मदद से अपनी फाइल का size change कर सकते हैं। याद रहे की आपकी फाइल की height और width 500px से ज्यादा न हो। 

अब आप NFT art बनाने के लिए तैयार हैं। आप Rarible के resources इस्तेमाल करके एक attractive NFT बना सकेंगे। 

4. Price, ownership rights और description डालें

इसके बाद आपको अपनी NFT art का मूल्य तय करना होगा। इसके लिए आप बाकी के creators को देख सकते हैं और उसके बाद अपने हिसाब से एक सही price रख सकते हैं। 

Ownership rights डालने के बाद अंत में एक शार्ट description डालें। इस description में आपको अपनी art की एक छोटी सी summary लिखनी होगी और इसमें आप बहुत से उपयोगी Tags का भी उपयोग कर सकते है जैसे की – (#digitalart)। 

5. अपनी NFT art publish करें। 

आखिरकर अब आप अपनी खुदकी बनायीं NFT art को publish करने के एकदम तैयार हैं। 

यहाँ तक आप पूरी तरह से जान चुके हैं की rarible पर NFTs कैसे बनायीं जाती है। अब अपने यह NFT art बना तो ली परन्तु इसे मार्किट में कैसे सफल बनाया जा सकता है आईये इस्पे भी थोड़ा विचार करें। 

एक सफल NFT art कैसे बनाये?

अपनी NFTs को सफल बनाने के लिए आप इन चीज़ो को ध्यान में रखना चाहिए :-

1. प्रभावित करने वाली Art

सबसे महत्वपूर्ण आपकी आर्ट ही होगी, क्यूंकि यही वो सबसे पहली चीज़ होगी जिसको देख कर खरीदार प्रभावित होंगे। आपकी आर्ट बेहद यूनिक और प्रभावित होनी चाहिए। आपको इसके लिए क्रिएटिव होना होगा जिससे की आप खरीदार की आंखें को अपनी आर्ट पर केंद्रित कर सके। 

आप GIF format का भी बखूबी इस्तेमाल कर सकते हैं। आजकल अक्सर देखा गया है की लोग GIF NFTs को भी काफी पसंद कर रहे हैं।इससे आपको अपनी NFTs को सफल बनाने में थोड़ी आसानी जरूर होगी। 

2. Engaging Description

अब आपने एक Attractive NFT art से अपने खरीदारों को प्रभावित तो कर लिए लेकिन उनको आपकी NFT में इंटरेस्ट बनाने के लिए engaging description की जरुरत होगी। 

सबसे पहले तो आपको अपनी description सारी उपयोगी चीज़े लिखनी होगी जैसे की – Title, dimensions, media, tags, आदि। 

इसके बाद आपको आप अपनी NFT art के बारे में एक brief summary दाल सकते हैं। यहाँ आप अपनी art के background और स्टोरी के बारे मैं लिख के ज्यादा से ज्यादा लोग आकर्षित कर सकेंगे। क्यूंकि अक्सर देखा गया है की मार्केट में वो NFTs का ज्यादा मूल्य होता है जिसके पीछे एक गहरा meaning छुपा होता है। 

3. Price

अब बाकी है आपकी NFT art का मूल्य। देखा गया है की बहुत से लोग nft का गलत मूल्य रख यही गलती कर बैठते हैं। अक्सर लोग कभी अपनी NFT का बहुत ज्यादा price रख देते हैं और कभी वह ऐसा price रख देते हैं जिसमे उनको कोई मुनाफा ही नहीं पाता। 

आपको मूल्य तय करते समय ये ध्यान रखना चाहिए की इस आर्ट को बनाने में आपका कितना समय और मेहनत लगी। इसके अलावा आपको बाकि artists को भी खोजना चाहिए और देखना चाहिए की आपकी तरह की NFTs का क्या मूल्य है। 

अंत में आप सारी चीज़ो को पाता लगाकर एक ऐसा प्राइस रखे जो की खरीदारों व आपके लिए लाभदायक हो। 

अगर आप NFTs खरीद कर ही इससे लाभ उठाना चाहते हैं तो आप इस लेख को पड़ सकते हैं – NFT कैसे खरीदे? (STEP-BY-STEP GUIDE)

Conclusion

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा, इसमें हमने बेहद ही सरल भाषा में Rarible पर NFT art कैसे बनाये यह समझाया है। मुझे support करने के लिए आप इस article को ज्यादा से ज्यादा लोगो share करे।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल शिक्षा के उद्देश्यों के लिए है और निवेश करने की सलाह नहीं देती है इसलिए, यदि आप किसी क्रिप्टोकुरेंसी में निवेश या व्यापार करना चाहते हैं, तो अपने जोखिम पर निवेश करें। Cryptosikhohindi ऐसी जानकारी का उपयोग करके प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उत्पन्न होने वाली हानि या क्षति पर दायित्व स्वीकार नहीं करेगा।

Leave a Reply