NFT क्या है? NFT से पैसे कैसे कमाए? | What is an NFT in Hindi?

आज हम इस article में NFT से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण विषय के बारे में विस्तार में जानेंगे जैसे NFT क्या है, यह कैसे काम करती है, कैसे ये cryptocurrencies से अलग है और इसका भविष्य कैसा हो सकता है।

पिछले कुछ समय से NFT चर्चा का विषय बना हुआ है और काफी काम समय में इसमें बहुत ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर ली है। NFT का पूरा नाम Non-fungible tokenहै।

कुछ महीनो पहले एक इंसान जिनका नाम Mike Winkelmann है और जिन्हे Beeple नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने अपनी एक art को लगभग 69 मिलियन डॉलर्स  में बेचा यानि करीब 5,25,53,50,500 रूपये में। इस art को भारत के एक व्यापारी Vignesh sundaresan ने ख़रीद। Twitter के पूर्व CEO Zack Dorsey ने भी अपना पहला tweet $2.9 मिलियन में बेचा। 

साथ इसके, Bollywood Industry के महानायक यानि अमिताभ बच्चन और सलमान खान भी अपना Interest NFT की और दिखा रहे है और जल्द ही वह खुद की NFTs लॉंच करने वाले है।

तो आखिर यह NFT क्या है, क्यों लोग इसकी और आकर्षित हो रहे हैं और क्यों वह इतनी भरी राशि देकर इन NFTs को खरीद रहे हैं, आईये इसके बारे में विस्तार में जानते हैं। सबसे पहले जानते हैं की आखिर ये NFT क्या हैं?

NFT क्या है?

NFT एक unique digital asset हैं जिसकी full form “Non-fungible token” हैं। अब यह जानने से पहले की यह Non-fungible क्या होता हैं आईये जानते हैं की fungible का अर्थ क्या होता हैं।

NFT यानि Non-fungible token एक डिजिटल टोकन है, काफी हद तक ये बाकि cryptocurrency की तरह एक क्रिप्टो टोकन है परन्तु इसकी Unique properties होने के कारण ये एक दूसरे से बिल्कुल अलग होते है और इसलिए इन्हे आपस में बदला नहीं जा सकता है। इनमे image, video, music, audio, art, property, आदि शामिल होते है।

यह भी पड़े-

आसान भाषा में समझे तो fungible का मतलब होता हैं जिन वस्तुओ को बदला जा सकता हैं। चलो एक उदाहरण से इसे समझते हैं, मान लीजिये आपके पास एक 500 रूपये का नोट हैं और आपके एक दोस्त के पास भी 500 रूपये हैं। तो क्या आप ये नोट अपने दोस्त से बदल सकते हैं? जी हाँ क्यूंकि इन दोनों नोट की कीमत एक ही हैं और आपस में बदलने से इनकी कीमत में कोई बदलाव भी नहीं आएगा, तो इन वस्तुओ को हम fungible कहते हैं।

परन्तु, यहीं अगर हम बात करते हैं एक घर की, तो क्या आप अपने घर को किसी से बदल सकते हैं? नहीं, हम अपना मकान किसी भी इंसान से नहीं बदल सकते हैं। क्यूंकि हर एक घर की कीमत बिल्कुल अलग होती हैं और उसकी अलग मुख्यताए होती हैं, इसे ही हम कहते हैं Non-fungible जिन्हे आपस में बदला नहीं जा सकता हैं। NFT भी इसी प्रकार की होती हैं, इनकी Unique properties होने की वजह से इन्हे आपस में बदला नहीं जा सकता। कुछ cryptocurrencies की तरह ये भी Ethereum blockchain technology पर आधारित होती हैं। अब आप जान गए हैं की NFT क्या हैं तो अब देखते हैं की ये NFTs काम कैसे करती हैं?

NFTs काम कैसे करती है?

NFTs ethereum blockchain technology पर काम करती हैं, जो की एक database हैं। यहाँ बहुत से computers का network होता हैं जिसमे transactions store होती हैं। वैसे तो और भी blockchains हैं जैसे (Flow और Tezos) जो NFTs को support करती हैं पर ज्यादातर NFTs ethereum blockchain पर ही आधारित होती हैं। चूँकि Ethereum blockchain smart contract के तहत काम करता हैं तो इससे कोई भी transaction या की किसी NFT की ownership का पता बेहद आसानी लग जाता हैं।

आज के digital world में किसी भी चीज़ जैसे Images, video, music, audio, etc को कोई भी इस्तेमाल कर लेता हैं चाहे वो किसी के भी द्वारा बनायीं गयी हो। परन्तु, जब इन चीज़ो को NFT की तरह बनाया जाता हैं तब इनका इस्तेमाल सिमित हो जाता हैं जिससे अब इनका इस्तेमाल कोई भी commercial purpose के लिए नहीं कर सकता हैं। फिर भी अगर कोई ऐसा करता हैं तो NFT का owner उस व्यक्ति पर case भी file कर सकता हैं।

NFTs और Cryptocurrency में अंतर 

NFTCryptocurrency
NFT एक non-fungible वास्तु अर्थार्त इन्हे आपस में बदला नहीं जा सकतावहीँ, cryptocurrency fungible हैं और इन्हे आपस में एक दूसरे से replace किया जा सकता हैं 
उदाहरण के लिए, एक कमीज़ हैं जिस पर Virat Kohli के sign हैं उसे आप किस और कमीज़ से नहीं बदल सकते। उदाहरण के लिए, एक bitcoin की कीमत हमेशा दूसरे bitcoin की कीमत के सामान ही होगी, बदले जा सकते हैं।  

NFT एक non-fungible वास्तु अर्थार्त इन्हे आपस में बदला नहीं जा सकता

वहीँ, cryptocurrency fungible हैं और इन्हे आपस में एक दूसरे से replace किया जा सकता हैं 

उदाहरण के लिए, एक कमीज़ हैं जिस पर Virat Kohli के sign हैं उसे आप किस और कमीज़ से नहीं बदल सकते। 

उदाहरण के लिए, एक bitcoin की कीमत हमेशा दूसरे bitcoin की कीमत के सामान ही होगी, बदले जा सकते हैं।  

NFT से पैसे कैसे कमाए?

NFTs से पैसे कमाने के बहुत से तरीके हैं इनमे से कुछ में निचे प्रकाशित कर रहा हूँ –

1. Create NFTs

Create NFTs

NFTs से पैसे कमाने का सबसे पहला तरीका हैं इन्हे बनाना और बेचना। जी हाँ आप खुद की NFT भी बना सकते हैं, अगर आपको लगता की आपके पास कुछ digitally बनाने की अच्छी कला हैं तो आप कुछ भी बना सकते हैं जैसे image, video, music, art, property, आदि उन्हें NFT के रूप में बेच सकते हैं। अगर आपके पास पहले से इन चीज़ो की unique collection हैं तो आप उन्हें NFT में परिवर्तित करके बेच सकते हैं और उनसे अच्छे पैसे कमा सकते हैं।

अपनी NFTs list करने के लिए आप OpenSea, SuperRare, Foundation, आदि जैसे platforms का प्रयोग कर सकते है। यहाँ आप कुछ कीमत देकर NFTs को list कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।

2. Trading NFTs

NFT से पैसे कमाने का दूसरा तरीका हैं इसकी trading करना, यानि आप NFTs को खरीदकर-बेचकर पैसे कमा सकते हैं। जैसे आप कई NFTs को खरीदकर उन्हें ऊंचे दामों में बेच सकते हैं। 

परन्तु, NFTs की trading करना कोई आसान कार्य नहीं हैं, इसके लिए आपको इसके बारें में पूरी जानकारी होना आवश्यक हैं। इसमें बहुत से frauds भी हो रहे हैं तो आपको पता लगाना होगा की कोनसी NFT लाभदायक हैं और कोनसी बेकार। अगर आपको इस विषय के बारें में ज्यादा जानकारी न हो तो बेहतर होगा की आप NFT trading से दूर रहे नहीं तो आपको भविष्य में भरी नुक्सान हो सकता हैं।

3. Blog

NFTs के जरिये पैसे कमाने के लिए blog भी एक जबरदस्त तरीका हैं। आज NFTs ने बहुत लोकप्रियता हासिल कर ली और इसलिए लोग इसके बारे में जानना भी चाहते हैं। लेकिन अभी भी इससे जुडी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हैं। आप एक blog के जरिये NFT से जुड़ा अपना सारा अनुभव या इससे जुडी साड़ी जानकारी प्रस्तुत कर सकते हैं और लोगो की मदद कर सकते हैं।

इसमें जोख़िम भी बहुत कम हैं और आप इसके जरिये एक community भी बना सकते हैं। लेकिन आप सोच रहे होंगे की आप इससे पैसे कैसे कमाएंगे? तो निश्चिन्त रहिये क्यूंकि blog को monetize करने के बहुत से तरीके हैं, उनमे से एक Google adsense हैं।

4. NFTs on rent

NFTs को rent पर देकर भी पैसा कमा सकते है। आप अपनी बनायी या खरीदी NFTs को rent पर दे सकते हैं और उससे एक अच्छी खासी राशि कमा सकते है। चूँकि NFTs Ethereum Blockchain technology पर आधारित होती हैं जिसमे NFT से जुडी सारी जानकारी smart contract के जरिये store होती हैं जिससे किसी भी NFT की ownership का पता लगाना काफी आसान हो जाता हैं, इसलिए आप बिना चिंता किये अपनी NFTs को rent पर दे सकते हैं।

5. NFT Gaming

NFT Gaming

Gaming, NFT से पैसे कमाने का एक आसान और मज़ेदार तरीका हैं। इसमें आप अपने पसंद की कोई भी blockchain games खेल सकते हैं जिसके बदले में आपको in-game crypto tokens प्राप्त होंग। इन tokens को आप cryptocurrencies में बदल सकते हैं या आप इन्हे fiat currency (रुपया) में भी बदल सकते है। उदाहरण के लिए – Axie Infinity

Axie Infinity के साथ-साथ कुछ games ऐसी भी हैं जो आपको in-game tokens को खरीदकर उनसे trading करने की भी अनुमति देती हैं, हालाँकि इनकी संख्या अभी कम हैं।

2023 में NFT खरीदने के लिए यह हैं सबसे प्रसिद्ध MARKETPLACE!

NFT का भविष्य क्या हैं?

लोगो के NFTs की और बढ़ते रुख को देखकर तो यही लगता हैं की इसका भविष्य काफी अच्छा हो सकता हैं। जिस प्रकार Zack Dorsey ने अपना पहला tweet “just setting up my twttr.” को में बेचा और यहाँ तक की bollywood के बड़े सितारे जैसे अमिताभ बच्चन और सलमान खान ने अपनी NFTs launch करने की खबर दी इससे यही प्रतीत होता हैं की लोग इन्हे खरीदने के लिए भरी कीमत देने के लिए भी त्यार हैं।

Cryptocurrency के कुछ experts का ये भी मानना हैं की भविष्य में 40% crypto users NFTs का इस्तेमाल करेंगे। बहुत लोग इसे digital artists के लिए काफी लाभकारी मौके के रूप में भी देख रहे हैं क्यूंकि इसमें वह अपनी कला का प्रयोग करके अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं। तो, NFTs के बारे में ये सब जानकर यही लगता हैं की ये भविष्य में क्रांति ला सकता हैं।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा, इसमें हमने बेहद ही सरल भाषा में NFT क्या है?, NFTs काम कैसे करती है?, NFTs और Cryptocurrency में अंतर, NFT से पैसे कैसे कमाए?, और NFT का भविष्य क्या हैं? को समझाया है। मुझे support करने के लिए आप इस article को ज्यादा से ज्यादा लोगो share करे।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल शिक्षा के उद्देश्यों के लिए है और निवेश करने की सलाह नहीं देती है इसलिए, यदि आप किसी क्रिप्टोकुरेंसी में निवेश या व्यापार करना चाहते हैं, तो अपने जोखिम पर निवेश करें। Cryptosikhohindi ऐसी जानकारी का उपयोग करके प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उत्पन्न होने वाली हानि या क्षति पर दायित्व स्वीकार नहीं करेगा।

NFT की फुल फॉर्म क्या है?

NFT की फुल फॉर्म Non-Fungible Token है।

NFT क्या है?

Non-fungible token (NFT) एक डिजिटल टोकन है जो की cryptocurrency की तरह है परन्तु, इसकी हर एक NFT की unique property होने की वजह से ये पूरी तरह cryptocurrency जैसा नहीं है। आसान भाषा में कहें तो हर एक NFT एक दूसरे से अलग होती है जिसे आपस में बदला नहीं जा सकता है जो की cryptocurrency में हो सकता है। इनमे image, video, music, audio, art, शामिल है।

Leave a Reply